
वनरक्षक भर्ती को मिली नई रफ्तार, शारीरिक परीक्षा पार कर चुके अभ्यर्थियों की अब लिखित परीक्षा, वन मंत्री केदार कश्यप बोले – योग्यता के आधार पर होगा चयन।
(रिपोर्टर, दीनू बघेल)

वनरक्षक भर्ती को मिली नई रफ्तार, शारीरिक परीक्षा पार कर चुके अभ्यर्थियों की अब लिखित परीक्षा, वन मंत्री केदार कश्यप बोले – योग्यता के आधार पर होगा चयन।
(रिपोर्टर, दीनू बघेल)
रोजगार के साथ जंगलों की जिम्मेदारी: वनरक्षक का पद युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अवसर होने के साथ पर्यावरण संरक्षण की बड़ी जिम्मेदारी भी है। चयनित अभ्यर्थी वन क्षेत्रों की निगरानी, वन संपदा की सुरक्षा, वन अपराधों पर नियंत्रण और वन्यजीव संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण दायित्व संभालेंगे। मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं की मेहनत और उनके भविष्य को गंभीरता से ले रही है। भर्ती प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा न खींचते हुए इसे निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
निष्पक्ष चयन पर जोर: वन मंत्री ने स्पष्ट किया है कि भर्ती में मेरिट और पात्रता के आधार पर चयन किया जाएगा। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को समान अवसर उपलब्ध कराने पर विभाग का जोर रहेगा।
अब 16,762 अभ्यर्थियों की नजर 13 दिसंबर पर है। एक तरफ युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सपना है, तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के जंगलों को मिलने वाले 1484 नए प्रहरी – वनरक्षक भर्ती का अगला चरण दोनों ही लिहाज से अहम माना जा रहा है।