जयस्तंभ चौक पर आतिशबाजी, मिठाई वितरण और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह।
[संवाददाता, दीनू बघेल] नारायणपुर। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के निर्विरोध निर्वाचित होने की विधिवत घोषणा के साथ ही नारायणपुर नगर में उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल बन गया। इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख जयस्तंभ चौक में एकत्र होकर आतिशबाजी की, मिठाइयाँ वितरित कीं और हर्षोल्लास के साथ अपनी खुशी का इज़हार किया।
कार्यक्रम के दौरान जयस्तंभ चौक भाजपा जिंदाबाद और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन नबीन वर्तमान में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी के रूप में संगठन को सशक्त और स्पष्ट दिशा प्रदान कर रहे हैं। उनके कुशल, दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में वर्ष 2023 के विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भाजपा को छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक सफलता मिली, जो उनके संगठनात्मक कौशल और जनस्वीकार्यता का प्रमाण है।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा राष्ट्रसेवा, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

इस उल्लासपूर्ण आयोजन में भाजपा जिला महामंत्रीद्वय संदीप कुमार झा एवं पंकज जैन, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनू कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिलामंत्री संतनाथ उसेंडी, संतोष साहु, शहर भाजपा मंडल महामंत्रीद्वय बिंदेश पात्र एवं अनुराग पांडेय, संजय तिवारी, लक्षराम साहु, नानु नाग, अनूप भट्टाचार्य, किशोर आर्य, सोमजी कावडे, मयंक जैन, जागेश्वर उसेंडी, विष्णु दत्ता, निलेश बघेल, घुड बघेल, अनूप कुमेटी, लिलेश कौड़ो सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बदलता बस्तर
नारायणपुर से – दीनू बघेल की रिपोर्ट
जिला – नारायणपुर
छोटी बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें 9098296930

