NARAYANPUR: भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त, पदाधिकारियों का भव्य स्वागत।

रमशीला नाग और संगीता जैन का सम्मान, नारायणपुर भाजपा महिला मोर्चा को मिली नई ऊर्जा।

[संवाददाता दीनू बघेल] नारायणपुर। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों का नारायणपुर में भव्य स्वागत किया गया। पुराने बसस्टैंड परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने पुष्पहार पहनाकर दोनों नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आश्रम वार्ड की पार्षद रमशीला नाग के भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष तथा तहसीलपारा वार्ड की पार्षद संगीता जैन के भाजपा महिला मोर्चा नारायणपुर की जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकता के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश देखने को मिला।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल एवं उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह दोनों नियुक्तियां संगठन के प्रति सक्रियता, समर्पण और जनसेवा की भावना का प्रतिफल हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि रमशीला नाग एवं संगीता जैन अपने दायित्वों का निष्ठा और कर्मठता से निर्वहन करते हुए महिला मोर्चा को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को और अधिक गति देंगी। कार्यक्रम में भाजपा पार्षद संजय नंदी, कमलापति मिश्रा, प्रवीण जैन, हेमंत पात्र, कौशल बघेल, संतोष गोटा, गोविंद भोयर, रीता मंडल, नेहा कश्यप एवं कृति पोटाई सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *