सोनपुर थाना क्षेत्र में लगातार वारदातें: पहले महिला की हत्या, अब 10 साल की बच्ची का संदिग्ध शव मिला

[दीनू बघेल] नारायणपुर जिले सोनपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 10 वर्षीय नाबालिग बालिका का संदिग्ध शव मिला। शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सोनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका के शव को बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच में शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को हत्या की आशंका है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, वहीं हर पहलू से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इसी सोनपुर थाना क्षेत्र में महज दो दिन पहले जादू-टोना के शक में एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले में दोषियों को जल्द पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *