NARAYANPUR पत्रकारिता पर पुलिस का शिकंजा, ब्लैकमेल कर वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

[संवाददाता, दीनू बघेल] नारायणपुर पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार पेशे की आड़ में झूठी व नकारात्मक खबरें गढ़कर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ नारायणपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने ऐसे ही एक संगठित वसूली रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो स्वयं को विभिन्न समाचार चैनलों का पत्रकार बताकर शिक्षकों को बदनाम करने की धमकी दे रहे थे।
पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले में खुलासा हुआ कि आरोपी खुद को स्वदेश न्यूज़, इंडिया 24 न्यूज़, ग्रैंड न्यूज़, सीजी वार्ता और भारत भास्कर जैसे नामों से जुड़ा पत्रकार बताकर झूठी खबरें प्रकाशित/प्रसारित करने की धमकी देते थे और इसके एवज में पैसों की मांग करते थे।

दिनांक 07 जनवरी 2026 को शिक्षक भुनेश्वर कर्मा ने थाना नारायणपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें आरोपियों की भूमिका प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाई गई। गिरफ्तार आरोपी गेंद लाल मरकाम उर्फ गोलू मरकाम (उम्र 32 वर्ष), संतोष नाग (उम्र 40 वर्ष) जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इससे पहले भी कई शिक्षकों को इसी तरह झूठी खबरों के जरिए डराकर अवैध वसूली कर चुके हैं। पुलिस को आशंका है कि मामला और भी बड़ा हो सकता है, जिसे लेकर विस्तृत विवेचना जारी है।

 

दोनों आरोपियों को 16 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। नारायणपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून के नाम पर डर फैलाने और पत्रकारिता की साख को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में निरीक्षक पीयूष कटियार, उप निरीक्षक राजकुमार राय, सहायक उप निरीक्षक गणेश मांडवी, प्रधान आरक्षक राकेश राजपूत एवं आरक्षक शंकर गोटा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *